Breaking News

पिता ने दूधमुंही बच्ची का गला दबाकर किया हत्या


प्रातःकाल एक्सप्रेस

मेजा, प्रयागराज । मेजा थाना क्षेत्र के कोहडार चैकी अंतर्गत भइयां (चंद्रहास) गांव में पति पत्नी के आपसी विवाद में नाराज पति ने एक महीने की दूधमुंही बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार पाल पुत्र लाल बहादुर पाल निवासी रौनी नारि पथरा अपनी ससुराल भइयां (चंद्रहास ) आया था जहां 1 महीने पूर्व उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर पति पत्नी में आपसी विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी से खुन्नस खाए पति ने बगल चारपाई पर लेटी शिवानी का गला दबाकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंचे चैकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह आरोपी पिता को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया तथा बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मेजा पुलिस जांच में जुटी।


No comments